27 अप्रैल 2015 - 18:05
 सऊदी अरब विघटन की कगार पर

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के प्रमुख ने कहा है कि यमन पर सऊदी अरब के हमले से आले सऊद की वास्तविकता स्पष्ट हो गई है।

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के प्रमुख ने कहा है कि यमन पर सऊदी अरब के हमले से आले सऊद की वास्तविकता स्पष्ट हो गई है।
ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने सोमवार को तेहरान में एक समारोह में कहा कि सऊदी अरब पूरी निर्लज्जता और पाश्विक ढंग से उस राष्ट्र का जनसंहार कर रहा है जो वर्चस्ववादी व्यवस्था का विरोधी है। उन्होंने बल देकर कहा कि आले सऊद शासन, इस समय विघटन की कगार पर है और राजनैतिक हितों को किनारे रख दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्व वासियों को यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण की निंदा करनी चाहिए और साथ ही यमन पर उसके हमलों को रुकवाने के प्रयास करने चाहिए।